Thursday, March 28, 2024
Follow us on
 
 
 
Punjab

आप विधायक रूबी ने कांग्रेस का दामन थामा

November 10, 2021 11:49 PM


चंडीगढ़। पंजाब में सत्ता की सीढ़ी चढऩे की कवायद में लगी आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बठिंडा से आप विधायक रूपिंदर रूबी ने पार्टी को अलविदा कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। रूबी ने कांग्रेस के सभी गुटों को विश्वास में लेकर पार्टी ज्वाइन की है।
मंगलवार को आधी रात रूबी ने ट्विटर पर पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को टैग कर कहा कि मैं आपकी पार्टी छोड़ रही हूं। इसमें उन्होंने संगरूर से सांसद भगवंत मान को भी टैग किया है।
रूबी आम आदमी पार्टी छोडऩे वाली छठी विधायक हैं। इससे पहले आम आदमी पार्टी को छोडक़र सुखपाल सिंह खैहरा, पिरमल सिंह खालसा और जगदेव सिंह कमालू कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। जैतो से विधायक बलदेव सिंह और एचएस फूलका ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।
मंगलवार देर रात इस्तीफा देने से पहले उन्होंने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी, पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू और कांग्रेस इंचार्ज हरीश चौधरी से मुलाकात की थी। इस बैठक के बाद ही उन्होंने रात को सोशल मीडिया पर अपना इस्तीफा पोस्ट कर दिया।
रूबी भगवंत मान गुट की विधायक हैं। वह लगातार सांसद भगवंत मान को सीएम का चेहरा घोषित करने की मांग करती रहीं। जिससे पार्टी हाईकमान और नेता प्रतिपक्ष हरपाल चीमा गुट उनसे नाराज चल रहा था।
इस बीच बुधवार को उन्होंने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू तथा पाटी्र प्रभारी हरीश चौधरी की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम लिया।  चरणजीत चन्नी के सीएम बनने के बाद यह पहला मौका है जब विपक्षी दल के विधायक ने कांग्रेस का दामन थामा है।  

 
Have something to say? Post your comment
More Punjab News
पंजाब की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में लुधियाना के उद्यमियों का अहम योगदान:साक्षी साहनी
औद्योगिक उत्पादों के लिए डिजीटल मार्केटिंग का विशेष महत्व
भारत व कनाडा के बीच औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देना जरूरी
गुरू की नगरी में पहला शिल्प समागम आज से
नई वंदे भारत एक्सप्रेस को जालंधर में स्टॉपेज दिलवाने के लिए रेल मंत्री से मिले सांसद सुशील रिंकू 
मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के मसलों के 31 मार्च तक समाधान के लिए कमेटी का गठन
पंजाब के सभी चुनावों में मोर्चा निभाएगा अहम भूमिका- सागर रायका
उद्योगपति पंजाब में करेंगे उद्योगों का विस्तार, सरकार के करेगी मदद:भुल्लर
इस बार तीन लाख 35 हजार ने देखा पाईटैक्स, टूटा रिकार्ड
सिडबी ने पाईटैक्स में लगाया स्वाबलंबन मेला:मौर्य