Friday, March 29, 2024
Follow us on
 
 
 
Haryana

सही लाभपात्रों की पहचान में भूमिका निभाएं महिलाएं: मनोहर लाल

October 04, 2021 09:08 PM

चंडीगढ़, 4 अक्टूबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने परिवार पहचान पत्र के सर्वे में मातृशक्ति से महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया है ताकि योजनाओं का लाभ देने के लिए वास्तविक पात्रों की पहचान हो सके। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति दैवीशक्ति होती है और जब दैवीशक्ति खड़ी होती है तो कुछ भी असंभव नहीं होता। मुख्यमंत्री सोमवार को अपने आवास पर भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा से जुड़ी पदाधिकारियों से सीधा संवाद कर रहे थे।  
महिला पदाधिकारियों को प्रेरित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमें समाज को ठीक रास्ते पर चलने का संदेश देना है। किसी का भी हक न मारा जाए, ऐसी व्यवस्था बनाने के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र के सत्यापन के आधार पर 581 सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को घर बैठे मिलेगा। इस सर्वे के बाद बहुत से लोग बीपीएल लिस्ट से हटाए जाएंगे।
बैठक के दौरान एक महिला पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री के सामने सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की बिक्री की समस्या उठाई। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल कहा कि मुख्यमंत्री आवास में सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा बनाया जा रहा सर्फ और साबुन इस्तेमाल होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सेल्फ हेल्प ग्रुप के उत्पादों को सर्टिफिकेशन और अन्य जरूरी परीक्षण के बाद हरहित स्टोर में भी बिक्री के लिए रखा जाएगा।  
 
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
प्रो. शालिनी तनेजा को उज्जवला सम्मेलन में मिला नारी शक्ति सम्मान
हरियाणा की बेटी ने देवभूमि उत्तराखंड में बिखेरा परचम
तीसरी बार मोदी सरकार के लिए सुनील जागलान ने शुरू किया राष्ट्रव्यापी अभियान
जनसेवा में नारीशक्ति का जुड़ाव रेडक्रास के बढ़ते मजबूत कदम
कुरुक्षेत्र के समाज सेवी संदीप गर्ग भाजपा में शामिल, सीएम ने किया स्वागत 
कृषि व एमएसएमई पर रहेगा नाबार्ड का फोकस
हरियाणा विधान सभा में ड्रेस लागू होने से बदला सदन का स्वरूप
कश्मीर घाटी के पुलवामा में अदम्य साहस का प्रदर्शन करने हेतु मेजर अंतरिक्ष त्यागी सेना मेडल (वीरता) से अलंकृत
पंचकूला के सेक्टर-26 हर्बल पार्क में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन
तीन दिवसीय नेशनल फिल्म फेस्टिवल 23 फरवरी से पंचकूला में