Friday, April 19, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे : संजय टंडनठेकेदार, टिक्का और रंधावा के नेतृत्व में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कई लोग भाजपा में शामिल हुएस्टीकर पर अंकित जागरूकता संदेश,जो लिफ्ट का बटन दबाने से पहले मतदान के प्रति जागरूक करेगाजाखड़ के नेतृत्व में अकाली दल, काँग्रेस व आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा का हाथ थामा4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबूभगवा रंग में रंगेगे सतपाल सांगवान, शुरू करेंगे नई पारीਚਿੱਟਾ ਵੇਚਦੇ ਫੜ੍ਹਿਆ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਬਲਾਕ ਪ੍ਰਧਾਨ राजनेता के तौर पर कामयाब नहीं हो पाए मनोहर : चौधरी बीरेंद्र सिंह
 
 
 
Haryana

भाजपा ने ऐलनाबाद उपचुनाव में सुभाष बराला को बनाया प्रभारी

September 30, 2021 07:22 PM


चंडीगढ़, 30 सितम्बर। सिरसा जिले की ऐलनाबाद विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में सिरसा जिले के कोर ग्रुप की बैठक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बडौली, संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू,सांसद सुनीता दुग्गल और जिला अध्यक्ष आदित्य चौटाला समेत कोर ग्रुप के सभी प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।
बैठक के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर सिरसा जिले के कोर ग्रुप के साथ बैठकर उपचुनाव की रुपरेखा और तैयारियों से जुड़े विषय पर चर्चा की गई है। उपचुनाव को भाजपा और जजपा गठबंधन साथ मिलकर लड़ेगा। प्रदेश भाजपा की तरफ  से चुनाव को लेकर चेयरमैन एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को प्रभारी नियुक्त किया गया है और इनके सहयोगी के नाते  डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, विधायक कमल गुप्ता, एस सी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कंबोज को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि आगामी तीन अक्टूबर को हरियाणा निवास चंडीगढ़ में पार्टी ने चुनाव समिति की बैठक बुलाई है, जिसमे आगामी तैयारियों और उम्मीदवार के नामों को लेकर बातचीत होगी।

 
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा के लिए नई राजधानी और अलग उच्च न्यायालय की मांग बिल्कुल समयोचित है : न्यायमूर्ति नवाब सिंह
टेंडर प्रक्रिया की कमियों को सरपंचों से मिलकर करेंगें दूर, पूरे देश में देंगे अलग संदेशःसीएम
स्टीकर पर अंकित जागरूकता संदेश,जो लिफ्ट का बटन दबाने से पहले मतदान के प्रति जागरूक करेगा
भगवा रंग में रंगेगे सतपाल सांगवान, शुरू करेंगे नई पारी
राजनेता के तौर पर कामयाब नहीं हो पाए मनोहर : चौधरी बीरेंद्र सिंह
उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक अग्रवाल की बेटी को यू पी एस सी परीक्षा में मिली 176वी रैंक
हरियाणा के चुनावी रण मैं ससुर और बहू हुए आमने सामने
टे्रन की चपेट में आने से देवर-भाभी की मौत
सट्टेबाजी का मुकदमा दर्ज करने की धमकी दे रिश्वत लेने वाले थाना प्रभारी व एएसआई काबू
एक बार मार्क की शिकायत दोबारा आई तो देना होगा जवाब:नायब सैनी