Friday, March 29, 2024
Follow us on
 
 
 
Haryana

हरियाणा सरकार ने बदले आईएएस व एचसीएस

September 02, 2021 10:57 PM
हरियाणा सरकार ने बदले आईएएस व एचसीएस
चंडीगढ़, 2 सितंबर। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईएएस और दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। महेन्द्रगढ़ के अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी और रेवाड़ी के अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी (नामित) सचिन गुप्ता को शिवालिक विकास एजेंसी, अंबाला का मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एक्साईज्ड एरिया, अंबाला कैंट में सरकारी भूमि के प्रबंधन हेतु संपदा अधिकारी और नगर परिषद, अंबाला सदर का प्रशासक लगाया गया है। स्थानांतरित किए गए एचसीएस अधिकारियों में जिला परिषद, करनाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डीआरडीए, करनाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव कुमार को करनाल का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
नगर निगम, करनाल के संयुक्त आयुक्त एवं हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, करनाल के क्षेत्रीय प्रशासक गगनदीप सिंह-।। को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा जिला परिषद, करनाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और जिला डीआरडीए, करनाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
 
 
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
प्रो. शालिनी तनेजा को उज्जवला सम्मेलन में मिला नारी शक्ति सम्मान
हरियाणा की बेटी ने देवभूमि उत्तराखंड में बिखेरा परचम
तीसरी बार मोदी सरकार के लिए सुनील जागलान ने शुरू किया राष्ट्रव्यापी अभियान
जनसेवा में नारीशक्ति का जुड़ाव रेडक्रास के बढ़ते मजबूत कदम
कुरुक्षेत्र के समाज सेवी संदीप गर्ग भाजपा में शामिल, सीएम ने किया स्वागत 
कृषि व एमएसएमई पर रहेगा नाबार्ड का फोकस
हरियाणा विधान सभा में ड्रेस लागू होने से बदला सदन का स्वरूप
कश्मीर घाटी के पुलवामा में अदम्य साहस का प्रदर्शन करने हेतु मेजर अंतरिक्ष त्यागी सेना मेडल (वीरता) से अलंकृत
पंचकूला के सेक्टर-26 हर्बल पार्क में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन
तीन दिवसीय नेशनल फिल्म फेस्टिवल 23 फरवरी से पंचकूला में