Thursday, March 28, 2024
Follow us on
 
 
 
Haryana

इस्कॉन ने भगवान कृष्ण के संदेश को विश्व में पहुंचाया:दत्तात्रेय

August 31, 2021 12:16 AM

 

चंडीगढ़, 30 अगस्त। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर चंडीगढ़ के सैक्टर-36 के इस्काॅन के मंदिर में भगवान कृष्ण की मूर्ति का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने इस्काॅन मंदिर में पूजा-अर्चना की और उपस्थित सभी अनुयायियों को सम्बोन्धित किया। उन्होंने कहा कि इस्काॅन संस्था विश्वस्तर पर भगवान कृष्ण के संदेश को जन-जन तक पहुंचा कर भारतीय संस्कृति को समृद्ध करने का कार्य कर रही है। 

दत्तात्रेय ने उपस्थित जनों से अपील की कि वे इस पावन पर्व पर कर्तव्य, निष्ठा अनुशासन का प्रण ले इससे हर कार्य में विजयश्री प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने गीता में कहा है कि जिस व्यक्ति का मन जीवन में स्थिर, शांत और संतुलित रहता है, वह व्यक्ति जीवन में प्रगति करता है। साथ ही व्यक्ति का परिवार आगे बढ़ता है। उन्होंने इस्काॅन संस्था द्वार किए गए कार्यों की प्रशंसा की।  

उन्होंने सभी को कृष्ण जन्माष्टमी व इस्काॅन के स्थापक  दिव्य कृपा ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपदा की 125वीं जयंती के अवसर पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। सभी के लिए सुख शान्ति, समृद्धि व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

 
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
प्रो. शालिनी तनेजा को उज्जवला सम्मेलन में मिला नारी शक्ति सम्मान
हरियाणा की बेटी ने देवभूमि उत्तराखंड में बिखेरा परचम
तीसरी बार मोदी सरकार के लिए सुनील जागलान ने शुरू किया राष्ट्रव्यापी अभियान
जनसेवा में नारीशक्ति का जुड़ाव रेडक्रास के बढ़ते मजबूत कदम
कुरुक्षेत्र के समाज सेवी संदीप गर्ग भाजपा में शामिल, सीएम ने किया स्वागत 
कृषि व एमएसएमई पर रहेगा नाबार्ड का फोकस
हरियाणा विधान सभा में ड्रेस लागू होने से बदला सदन का स्वरूप
कश्मीर घाटी के पुलवामा में अदम्य साहस का प्रदर्शन करने हेतु मेजर अंतरिक्ष त्यागी सेना मेडल (वीरता) से अलंकृत
पंचकूला के सेक्टर-26 हर्बल पार्क में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन
तीन दिवसीय नेशनल फिल्म फेस्टिवल 23 फरवरी से पंचकूला में