Friday, April 26, 2024
Follow us on
 
 
 
National

तिरंगा यात्रा के समापन समारोह में किसानों और ट्रैक्टरों के विशाल समागम में तब्दील हुआ सिरसा।।

August 15, 2021 06:33 PM

सिरसा। 15 अगस्त।।
स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव और 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर भाजपा की तिरंगा यात्रा का सिरसा की धरती पर शानदार समापन हुआ।।
यात्रा को हरी झंडी दिखाने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ दशहरा मैदान में उमड़े कार्यकर्ताओं और ट्रैक्टरों के हुजूम को देखकर गदगद हुए।
 धनखड़ ने कहा कि
" सिरसा वाले अच्छी गुणवत्ता का घी खाते हैं" इसलिए सिरसा में दम बहुत है।
 प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कार्यकर्ताओं और ट्रैक्टरों के हुजूम से लैस भव्य तिरंगा यात्रा के लिए जिला अध्यक्ष आदित्य देवीलाल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और कहा कि चौधरी देवीलाल का वो पोता जो भारतीय जनता पार्टी का सिपाही है, उसने दिखा दिया है कि सिरसा में हमारी जड़ें कमजोर नहीं है।।
 प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने सिरसा के अमर शहीद निर्मल सिंह शेखों को याद करते हुए उनके सम्मान में जोरदार नारे लगवाए और कहा कि सिरसा की मिट्टी का कण-कण शहीदों के रक्त से सिंचित है।।
 धनखड़ ने याद दिलाया कि जब अंडमान निकोबार वो गए थे और काला पानी के शहीदों की सूची देखी थी तो वहां भी सिरसा के लोगों का नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है।।
 धनखड़ ने आह्वान किया कि मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण के लिए आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश भाजपा और आदित्य देवीलाल जैसे हमारे कर्मठ कार्यकर्ता, तन मन धन से जुटे हुए हैं और ये इस बात का संकेत है कि शहीदों के बलिदान को हम भूले नहीं हैं।।
 ये तिरंगा, यूँ बहने वाली हवाओं से नहीं लहराता, बल्कि अमर शहीदों की याद में जो नारे गुंजायमान हो रहे हैं, उस के ओज से आसमान में लहरा रहा है।।
 सन 1947 के विभाजन की विभीषिका को याद करते हुए धनखड़ ने याद दिलाया कि रेडक्लिफ द्वारा खींची गई लाइन की वजह से और 'विभाजन की सियासत' से 10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए थे।।

 
Have something to say? Post your comment
More National News
तृतीय वाल्मीकि समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ संपन्न
अनाथ बेटियों को पढ़ाने के बाद उनके हाथ पीले करा रहे दाती जी महाराज
कांग्रेस के घोषणा पत्र में विदेशी ताकतों की छाप: अनुराग ठाकुर
बौद्धिक संपदा अधिकारों पर पीएचडीसीसीआई की दो दिवसीय आईपी यात्रा संपन्न
देश के लिए प्रगतीशील है केंद्र का बजट:सचदेवा
अनुराग ठाकुर की पहल “एक से श्रेष्ठ” के 500 वें सेण्टर का उपराष्ट्रपति ने किया शुभारंभ
इनेलो के आईएनडीआइए में शामिल होने का विरोध नहीं करेंगे हुड्डा
अयोध्या में रामलाला की मूर्ति स्थापना अवसर पर निहंग लगाएंगे लंगर
राजस्थान में किसान और कमेरा वर्ग  देगा कांग्रेस को चुनाव में करारा जवाब  : औमप्रकाश धनखड़
पंजाब में व्यापारियों के लिए जीएसटी से पहले के बकाए के लिए एकमुश्त निपटारा योजना लागू