Saturday, April 20, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे : संजय टंडनठेकेदार, टिक्का और रंधावा के नेतृत्व में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कई लोग भाजपा में शामिल हुएस्टीकर पर अंकित जागरूकता संदेश,जो लिफ्ट का बटन दबाने से पहले मतदान के प्रति जागरूक करेगाजाखड़ के नेतृत्व में अकाली दल, काँग्रेस व आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा का हाथ थामा4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबूभगवा रंग में रंगेगे सतपाल सांगवान, शुरू करेंगे नई पारीਚਿੱਟਾ ਵੇਚਦੇ ਫੜ੍ਹਿਆ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਬਲਾਕ ਪ੍ਰਧਾਨ राजनेता के तौर पर कामयाब नहीं हो पाए मनोहर : चौधरी बीरेंद्र सिंह
 
 
 
National

भारतीय हॉकी टीम ने दरबार साहिब जाकर माथा टेका

August 11, 2021 11:17 PM

चंडीगढ़। टोक्यो ओलंपिक में करीब चार दशक बाद कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम ने बुधवार को दरबार साहिब पहुंचकर माथा टेका। जहां शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा उन्हें एक करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया गया। एसजीपीसी ने सभी खिलाडिय़ों को पांच-पांच लाख रुपये,सिरोपा तथा दरबार साहिब का मॉडल देकर सम्मानित किया।
लडक़ों की इस टीम के साथ महिला हॉकी टीम की सदस्य गुरजीत कौर भी थी। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए एसजीपीसी अध्यक्षा बीबी जागीर कौर ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद जो इतिहास रचा है उससे देश का नाम दुनिया भर में रोशन हुआ है।
उन्होंने कहा कि पंजाब के लिए यह फक्र की बात है कि भारतीय टीम में ’यादातर खिलाड़ी पंजाब के हैं। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने एसजीपीसी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दरबार साहिब में उन्हें जो सम्मान दिया गया है वह दुनिया के सभी सम्मान से उपर है। इस सम्मान से खिलाडिय़ों को आगे बढऩे की प्रेरणा मिलेगी।
 उन्होंने कहा कि टीम ने दरबार साहिब आने का फैसला उसी समय कर लिया था जब टोक्यो में कांस्य पदक मिला। इस अवसर पर हॉकी टीम के सदस्य दिलप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, रूपिंदरपाल सिंह, हार्दिक सिंह, गुरजंट सिंह, वरूण कुमार, मनदीप सिंह, शमशेर सिंह, सिमरनजीत सिंह, कृष्ण पाठक तथा महासचिव राजिंदर सिंह मौजूद थे।
 
Have something to say? Post your comment
More National News
कांग्रेस के घोषणा पत्र में विदेशी ताकतों की छाप: अनुराग ठाकुर
बौद्धिक संपदा अधिकारों पर पीएचडीसीसीआई की दो दिवसीय आईपी यात्रा संपन्न
देश के लिए प्रगतीशील है केंद्र का बजट:सचदेवा
अनुराग ठाकुर की पहल “एक से श्रेष्ठ” के 500 वें सेण्टर का उपराष्ट्रपति ने किया शुभारंभ
इनेलो के आईएनडीआइए में शामिल होने का विरोध नहीं करेंगे हुड्डा
अयोध्या में रामलाला की मूर्ति स्थापना अवसर पर निहंग लगाएंगे लंगर
राजस्थान में किसान और कमेरा वर्ग  देगा कांग्रेस को चुनाव में करारा जवाब  : औमप्रकाश धनखड़
पंजाब में व्यापारियों के लिए जीएसटी से पहले के बकाए के लिए एकमुश्त निपटारा योजना लागू
अब सिख नहीं कर सकेंगे डेस्टिनेशन शादियां
कृषि-खाद्य प्रणाली और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए महिलाओं को मजबूत करना जरूरी