Friday, March 29, 2024
Follow us on
 
 
 
Haryana

गुरुग्राम: श्री खाटू श्याम प्रचार मंडल ने किया विधायक सुधीर सिंगला का अभिनन्दन

September 01, 2020 11:50 AM

गुरुग्राम। श्री खाटू श्याम प्रचार मंडल गुरुग्राम की रविवार को वार्षिक आम सभा की बैठक बुलाई गई। यहां श्री सिधेश्वर स्कूल में सभा में मंडल के सभी पूर्व प्रधान व सलाहकार गण, सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य व अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला विशेष तौर पर आमंत्रित थे। यहां उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
मंडल ने विधायक का पुष्प गुच्छ, पटका, स्मति चिन्ह व सम्मान पत्र देकर अभिनन्दन किया। विधायक द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों व कोरोना काल में उनके द्वारा किये गए कार्यों को सभी के द्वारा सराहा गया।

मंडल के प्रधान राजकुमार कौशिक ने बताया कि इस बार बाबा की सवामणि गुरुग्राम मंदिर में ही की गई है।  विधायक  सुधीर सिंगला और प्रधान राज कुमार कौशिक ने बाबा को सवामणि का भोग लगाया। मंच संचालन करते हुए मंडल के प्रचार मंत्री राकेश शर्मा द्वारा पूर्व मंत्री, मंडल के संस्थापक व संरक्षक रहे स्वर्गीय श्री सीताराम सिंगला जी द्वारा किये गए कार्यों व योगदान को याद किया। विधायक  सुधीर सिंगला ने श्री खाटू श्याम प्रचार मंडल द्वारा कोरोना काल में आयोजित किये गए विशाल रक्त दान शिविर के लिए मंडल की प्रशंसा की और आश्वाशन दिया कि मंडल द्वारा भविष्य में किये जाने वाले सभी धार्मिक व सामाजिक कार्यों में उनका पूर्ण सहयोग रहेगा।

वार्षिक सभा में मंडल द्वारा आयोजित 32वें श्री श्याम बसंत महोत्सव के आयोजन पर हुए प्राप्ति व खर्च का लेखा-जोखा भी रखा गया। मंडल के संस्थापक प्रधान व वर्तमान प्रधान राजकुमार कौशिक ने विधायक सुधीर सिंगला, मंडल के सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों व अन्य सदस्यों का महोत्सव के आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर मंडल के संरक्षक सुनील सिंगला, राज कुमार कौशिक, नितिन गुप्ता, एसपी गर्ग, राम अवतार गर्ग, विष्णु मंगला, शिव बंसल, रोशन लाल सैनी, हरीश चन्द गौड़, संत राम शर्मा, डीके शर्मा, हरी किशन गुप्ता, राकेश शर्मा, जगदीश अग्रवाल, वेद अग्रवाल, हरी ओम शर्मा, राम बालक चौरासिया, प्रदीप मोदी, विजय अग्रवाल, ललित शर्मा, बीएल अग्रवाल आदि सभी लोग उपस्थित रहे।

 
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
प्रो. शालिनी तनेजा को उज्जवला सम्मेलन में मिला नारी शक्ति सम्मान
हरियाणा की बेटी ने देवभूमि उत्तराखंड में बिखेरा परचम
तीसरी बार मोदी सरकार के लिए सुनील जागलान ने शुरू किया राष्ट्रव्यापी अभियान
जनसेवा में नारीशक्ति का जुड़ाव रेडक्रास के बढ़ते मजबूत कदम
कुरुक्षेत्र के समाज सेवी संदीप गर्ग भाजपा में शामिल, सीएम ने किया स्वागत 
कृषि व एमएसएमई पर रहेगा नाबार्ड का फोकस
हरियाणा विधान सभा में ड्रेस लागू होने से बदला सदन का स्वरूप
कश्मीर घाटी के पुलवामा में अदम्य साहस का प्रदर्शन करने हेतु मेजर अंतरिक्ष त्यागी सेना मेडल (वीरता) से अलंकृत
पंचकूला के सेक्टर-26 हर्बल पार्क में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन
तीन दिवसीय नेशनल फिल्म फेस्टिवल 23 फरवरी से पंचकूला में