Thursday, March 28, 2024
Follow us on
 
 
 
Chandigarh

भारतीय जनता पार्टी ने चंडीगढ़ प्रशासक वी पी सिंह बदनौर का धन्यवाद किया

June 20, 2020 02:09 PM

भारतीय जनता पार्टी जिला नंबर 5 और भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने प्रशासक वी  पी सिंह बदनौर द्वारा 18 जून को लिया गया फैसला जो नगर निगम द्वारा हाल ही में लिए गए गांव की कमर्शियल बिल्डिंग पर टैक्स के नोटिस भेजे गए थे उसको वापस लेने के फैसले का भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के महामंत्री रामवीर भट्टी  , जिला नंबर 5 के अध्यक्ष नरेश पंचाल , पूर्व अध्यक्ष हुकम चंद , किसान मोर्चा अध्यक्ष दीदार सिंह , पूर्व अध्यक्ष बलविंदर शर्मा  , पूर्व जिला परिषद चेयरमैन भजन सिंह माड़ू ने स्वागत किया और धन्यवाद किया । 

कुछ समय पहले नगर निगम में आए गांवों की कमर्शियल प्रॉपर्टी पर टैक्स लगा दिया था जिसके कारण वहां के निवासियों में काफी रोष था।इस समस्या को भाजपा प्रदेश चंडीगढ़ के अध्यक्ष अरुण सूद और पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन संगठन मंत्री दिनेश कुमार जी से बात की इन सब ने प्रयास किया और लोगो की समस्या को प्रशासक वीपी सिंह  बदनोर के सामने इस विषय को रखा और उन से निवेदन किया कि अब से पहले जो गांव कॉरपोरेशन में लिए गए थे उनसे 5 गांव का कमर्शियल टैक्स साडे 9 साल बाद लिया गया और जो 4 गांव और लिए गए उनमें से कमर्शियल टैक्स 5 साल बाद लिया गया

पर जो अब डेढ़ साल पहले कॉरपोरेशन में गांव लिए गए हैं उनसे डेढ़ साल बाद ही कमर्शियल टैक्स मांगा जा रहा है आज की वैश्विक महामारी की परिस्थिति को देखते हुए इन सब का टैक्स माफ किया जाए क्योंकि काफी समय से इन दुकानों और गोदामों  में कोई भी व्यवसायिक गतिविधि नहीं हो पाई जिसके कारण यहां के बाशिंदे यह टैक्स देने में सक्षम नहीं है इसको माफ किया जाए इस बात की गंभीरता को समझते हुए कल जो मीटिंग हुई उसमें प्रशासक ने आदेश दिया कि इस टैक्स को वापस लिया जाए । भारतीय जनता पार्टी प्रशासक का बहुत-बहुत धन्यवाद करती है और गांव के लोगों ने भी भारतीय जनता पार्टी का इस मुद्दे पर साथ देने के लिए बहुत धन्यवाद किया ।इस विषय की जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अरुण सूद ने इस विषय को बड़ी गंभीरता से लिया और प्रशासक से कभी फोन पर और कभी उनसे समय लेकर मिलकर हमेशा इस बात को जोर दिया कि यह टेक्स गांव की जनता पर ना लगाया जाए।

इस मौके पर  भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के अध्यक्ष अरुण सूद ने टैक्स की छूट पर गांव के लोगों को बहुत-बहुत बधाई दी और कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा लोगों की सहूलियत के लिए प्रयास करती रही है  l लोगों की हर समस्याओं के लिए राष्ट्रीय स्तर तक जाकर उनका निदान करने की कोशिश की है जबकि अन्य पार्टियों ने हमेशा राजनीति ही की है लोगों के भले के लिए कोई काम नहीं किया पर भारतीय जनता पार्टी हमेशा लोगों की सेवा में प्रयासरत रहेगी l

 

 
Have something to say? Post your comment
More Chandigarh News
ईवी को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं युवा:सुखविंदर सिंह
ईवी खरीदने वाले उपभोक्ताओं को दी 18.66 करोड़ सब्सिडी:नौटियाल
सिटी ब्यूटीफुल में 31 मार्च तक शुरू होंगे 53 ईवी चार्जिंग स्टेशन
नए जनसांख्यिकीय लाभ के अवसर बढ़े:अरविंद विरमानी
महिलाओं को उद्योग जगत में नई पहचान देगा शी-फोरम
सिम्मी मरवाहा युवा पत्रकार सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित
पंजाब दे शेर ने सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के अंतर्गत लांच की अपनी टीम जर्सी
डेराबस्सी के भगवान परशुराम भवन में मूर्ति स्थापना दिवस मनाया
स्वास्थय जीवन शैली के लिए नियमित व्यायाम और संतुलित पोषण जरूरी:डॉ. वंदना
बीआईएस के 77वें स्थापना दिवस के दौरान सीएजी को सम्मान