Thursday, March 28, 2024
Follow us on
 
 
 
Haryana

रोहतक के गांव में था भूकंप का केंद्र, ग्रामीणों को पता ही नहीं लगा

May 30, 2020 11:28 AM
 
चंडीगढ़। शुक्रवार की रात हरियाणा के करीब एक दर्जन जिलों में भूकंप के झटकों से लोग दहल गए। भूकंप की आहट होते ही लोग घरों को छोड़कर सड़कों पर आ गए। काफी समय तक लोग खुले मैदान में रहे। शुक्रवार की रात 9.08 बजे हरियाणा में भूकंप आया। जिसकी तीव्रता 4.6 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र बिंदु रोहतक का गांव अटायल था। दिलचस्प बात यह है कि आसपास के इलाकों में भूकंप काो लेकर काफी शोर रहा लेकिन इस गांव में किसी को भी नहीं पता चला। ग्रामीणों की दिनचर्या सामान्य की भांति रही। टीवी चैनलों पर खबर आने के बाद ही ग्रामीणों को इस बारे में पता चला। 
इसके अलावा आसपास के इलाकों गोहाना, सांपला, बहादुरगढ़, झज्जर आदि में लोगो को भूकंप का अधिक अहसास हुआ। कही पर भी जान माल के नुकसान का समाचार नही है।
पालतू पशुओं को भी भूकंप के झटके महसूस हुए और लोगो ने उन्हें खोल दिया।
रोहतक व आसपास के इलाकों में तो लोग सड़कों पर निकल आये। रोहतक के अलावा गुरुग्राम, पानीपत, सोनीपत, भिवानी, चरखी दादरी समेत करीब एक दर्जन जिलों में भूकंप के कारण लोग सड़कों पर आ गए। काफी समय तक भूकंप को लेकर चर्चाओं का दौर जारी रहा।
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
प्रो. शालिनी तनेजा को उज्जवला सम्मेलन में मिला नारी शक्ति सम्मान
हरियाणा की बेटी ने देवभूमि उत्तराखंड में बिखेरा परचम
तीसरी बार मोदी सरकार के लिए सुनील जागलान ने शुरू किया राष्ट्रव्यापी अभियान
जनसेवा में नारीशक्ति का जुड़ाव रेडक्रास के बढ़ते मजबूत कदम
कुरुक्षेत्र के समाज सेवी संदीप गर्ग भाजपा में शामिल, सीएम ने किया स्वागत 
कृषि व एमएसएमई पर रहेगा नाबार्ड का फोकस
हरियाणा विधान सभा में ड्रेस लागू होने से बदला सदन का स्वरूप
कश्मीर घाटी के पुलवामा में अदम्य साहस का प्रदर्शन करने हेतु मेजर अंतरिक्ष त्यागी सेना मेडल (वीरता) से अलंकृत
पंचकूला के सेक्टर-26 हर्बल पार्क में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन
तीन दिवसीय नेशनल फिल्म फेस्टिवल 23 फरवरी से पंचकूला में