Friday, April 19, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे : संजय टंडनठेकेदार, टिक्का और रंधावा के नेतृत्व में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कई लोग भाजपा में शामिल हुएस्टीकर पर अंकित जागरूकता संदेश,जो लिफ्ट का बटन दबाने से पहले मतदान के प्रति जागरूक करेगाजाखड़ के नेतृत्व में अकाली दल, काँग्रेस व आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा का हाथ थामा4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबूभगवा रंग में रंगेगे सतपाल सांगवान, शुरू करेंगे नई पारीਚਿੱਟਾ ਵੇਚਦੇ ਫੜ੍ਹਿਆ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਬਲਾਕ ਪ੍ਰਧਾਨ राजनेता के तौर पर कामयाब नहीं हो पाए मनोहर : चौधरी बीरेंद्र सिंह
 
 
 
International

हम फिर बेटी की उम्मीद कर रहे हैं: जुकरबर्ग ने वाइफ की प्रेग्नेंसी पर FB पर लिखा

August 11, 2017 03:03 PM

सैन फ्रांसिस्को. मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान फिर से पेरेंट्स बनने वाले हैं। जुकरबर्ग ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें कहा गया है, "मैं और प्रिसिला बहुत खुश हैं। हम फिर बेटी के होने की उम्मीद कर रहे हैं।" मैक्स का एक्सपीरियंस टफ था...
- मार्क ने अपने पोस्ट में लिखा, "मैक्स के जन्म के टफ एक्सपीरियंस के बाद इस बात का भरोसा नहीं था कि आगे क्या होगा या कि हम दूसरे बच्चे के बारे में सोच पाएंगे।"
- "जैसे ही मुझे और प्रिसिला को पता चला कि वो प्रेगनेंट है। मैंने सबसे पहले इस बात की उम्मीद की कि बच्चा हैल्दी रहे।"
- "मैंने दूसरी उम्मीद ये कि दूसरा बच्चा भी बेटी हो। मेरे लिए इससे बड़ी बात नहीं हो सकती है कि मैक्सिमा की बहन आए।"
मार्क ने और क्या लिखा?
- "मैं तीन बहनों के साथ बड़ा हुआ। उन्होंने मुझे स्मार्ट और मजबूत महिलाओं से सीखने को कहा।"
- "वे मेरी केवल बहनें नहीं थीं बल्कि मेरी सबसे अच्छी दोस्त थीं। उन्होंने किताबें लिखीं। म्यूजिक, स्पोर्ट्स, कुकिंग में उनका परफॉर्मेंस जबरदस्त रहा।"
- "उन्होंने मुझे दिखाया कि कैसे कॉम्पीट किया जाता है और तमाम मुश्किलों के बावजूद कैसे मुस्कुराया जाता है।"
- "प्रिसिला भी दो बहनों के साथ बड़ी हुईं। उसकी बहनों ने उसे फैमिली की अहमियत, दूसरों का सम्मान और मेहनत करने के बारे में बताया।।"
- "उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई से लेकर मेडिसिन और बिजनेस में करियर बनाने तक एक-दूसरे की काफी मदद की।"
- "हम अच्छे इंसान इसलिए बने कि मजबूत महिलाएं हमारी जिंदगी में थीं। मसलन हमारी बहनें, मांएं और दोस्त।"
मार्क की है 15 महीने की बेटी
- अभी मार्क और प्रिसिला की 15 महीने की बेटी मैक्सिमा है। मैक्स के जन्म से पहले प्रिसिला के 3 मिसकैरेज हो गए थे।
- नवंबर 2015 में मैक्स के जन्म के बाद मार्क और प्रिसिला ने कहा था कि वे फेसबुक की अपनी 99% संपत्ति को भलाई के कामों के लिए दान कर देंगे।

 
Have something to say? Post your comment
More International News