Friday, April 19, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे : संजय टंडनठेकेदार, टिक्का और रंधावा के नेतृत्व में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कई लोग भाजपा में शामिल हुएस्टीकर पर अंकित जागरूकता संदेश,जो लिफ्ट का बटन दबाने से पहले मतदान के प्रति जागरूक करेगाजाखड़ के नेतृत्व में अकाली दल, काँग्रेस व आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा का हाथ थामा4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबूभगवा रंग में रंगेगे सतपाल सांगवान, शुरू करेंगे नई पारीਚਿੱਟਾ ਵੇਚਦੇ ਫੜ੍ਹਿਆ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਬਲਾਕ ਪ੍ਰਧਾਨ राजनेता के तौर पर कामयाब नहीं हो पाए मनोहर : चौधरी बीरेंद्र सिंह
 
 
 
International

थर्लो व फिन लेंगे आइसीएएन का नोबल

December 10, 2017 11:54 PM

ओस्लो,10  दिसंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । नोबल शांति पुरस्कार 2017 जीतने वाली संस्था आइसीएएन (इंटरनेशनल कैंपेन टू अबोलिश न्यूक्लियर वेपन) के कार्यकारी निदेशक बैट्रिक फिन जब रविवार देर रात नोबल पुरस्कार ग्रहण करेंगे तो उनके साथ हिरोशिमा हमले में बचने वाली महिला सेत्सुको थर्लो भी मौजूद होंगी।

सारी दुनिया के लिए यह अद्भुत क्षण होगा लेकिन अमेरिका, फ्रांस के साथ ब्रिटेन इस यादगार समारोह का हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने इसका विरोध किया है कि आइसीएएन जैसी संस्था को नोबल शांति पुरस्कार से नवाजा जाए। परमाणु हथियारों के विरोध में जागरूकता अभियान चलाने वाली संस्था को पुरस्कार स्वरूप 1.10 लाख डॉलर दिए जाएंगे।

संस्था की वजह से ही संयुक्त राष्ट्र में दो तिहाई के बहुमत से परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध वाली संधि अस्तित्व में आ सकी है। खास बात है कि शांति के लिए नोबल पुरस्कार ओस्लो में दिया जाता है जबकि नोबल में अन्य श्रेणियों के पुरस्कार स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में दिए जाते हैं। संस्था 2007 में शुरू हुई थी। इसके तहत 101 देशों में स्वयं सेवी संस्थाएं कार्यरत हैं।

 
Have something to say? Post your comment
More International News