रोहतक,01 दिसंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : सोनीपत के राई के हुई हरियाणा इंटर सेंटर गेम्स स्टेट जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में छोटूराम स्टेडियम की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदकों पर कब्जा किया। विजेता खिलाड़ियों का लौटने पर स्टेडियम में स्वागत किया गया। वहीं ग्लोबल किड्स ¨कगडम जिम्नास्टिक क्लब की दो खिलाड़ियों ने भी दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
सोनीपत के राई 27 से 30 नवंबर तक हरियाणा इंटर सेंटर गेम्स स्टेट जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छोटूराम स्टेडियम की खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और कई पदक झटके। कोच राजबाला दहिया ने बताया कि अंडर-9 व अंडर-11 वर्ग की बालिकाओं ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-13, अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग में बालिकाओं ने आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में प्रथम स्थान प्राप्त किया और रिदमिक में भी लाजवाब प्रदर्शन किया और प्रथम स्थान कब्जाया। शुक्रवार को स्टेडियम में पहुंचने पर विजेता बालिकाओं का स्वागत किया गया।
इसके अलावा ग्लोबल किड्स ¨कगडम जिम्नास्टिक क्लब की दो खिलाड़ियों ने भी लाजवाब प्रदर्शन किया और दो पदक झटके। कोच सुमित देशवाल ने बताया कि प्रतियोगिता की फ्लोर एक्सरसाइज में अंडर-9 में हिस्सा लेते हुए दीपी ने द्वितीय स्थान और कुंजल ने तीसरा स्थान हासिल किया। दोनों विजेता बालिकाओं का एकेडमी में पहुंचने पर स्वागत किया गया।